मोतिहारी, दिसम्बर 7 -- आदापुर। आदापुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर हथियार से लैस दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में रक्सौल डीएसपी रक्सौल मनीष आनंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह संकेत मिले हैं कि दोनों युवक किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में नवरेज आलम (सिरसिया कला, शेखवा टोला) को श्यामपुर बाजार से एक अपाचे बाइक व पिस्टल के साथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बैरिया गांव में छापेमारी कर शशि सिंह को उसके घर से देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शशि सिंह के खिलाफ स्थानीय थाना में रंगदारी और हत्या...