मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता मुरौल तिरहुत नहर बांध के समीप गुरुवार को हथियार के साथ तिवारी गिरोह गैंग के दो शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि गैंग का एक अन्य शातिर बाइक लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार शातिर पटना जिले के कोतवाली थाने का छोटू मिश्रा और विकास कुमार हैं। दोनों शातिरों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन गोली और एक मोबाइल बरामद किया है। तीनों शातिर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने लौतन गांव की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवकों को आते देखा। पुलिस को देखकर तीनों शातिर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर दो शातिरों को पकड़ लिया, जबकि बाइक चला रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.