बेगुसराय, जून 7 -- बरौनी। शादी समारोह में हथियार के साथ डांस करते दो युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान दैनिक नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल रोड में 06 जून यानी शनिवार की देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच की उक्त घटना बताई जा रही है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि प्रशासन के खौफ से बेपरवाह दो युवक संगीत के धुन पर हाथ में हथियार लेकर डांस कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों युवक द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई है। इस संबंध में तेघड़ा एसडीसपीओ कृष्ण कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...