देवघर, सितम्बर 12 -- नगर थाना की पुलिस ने हथियार के साथ छह युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी युवकों को नगर थाना लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। पुलिस अधिकारियों ने हिरासत में लिए गये युवकों के संबंध में किसी प्रकार की पुष्टि भी नहीं की है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना से कुछ दूरी पर स्थित एक मॉल के समीप काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ युवकों के हथियार के साथ मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को घेर लिया और उसमें सवार छह युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिये गये युवक देवघर नगर क्षेत्र के अलावा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के र...