मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज में बुधवार को हथियार के साथ गिरफ्तार दोनों युवकों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपितों में पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाने के नौतन निवासी सुमित कुमार और मोतीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर जुनेदा निवासी चंदन कुमार शामिल हैं। बरुराज पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक हथियार पहुंचाने आए थे। दोनों के पास से एक पिस्टल और दो गोली बरामद की गई थी। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बरुराज में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...