सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शादी समारोह में हथियार दिखाकर मारपीट करने के मामले का पुलिस ने उदभेदन किया है। सोमवार को डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सदर थाना में मारपीट का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु की गई थी। जांच में शादी समारोह में जो हथियार लहराया गया था उस हथियार को जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि पिस्टल की तरह नजर आने वाला कथित हथियार एक लाईटरनूमा खिलौना था। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर डीएसपी रविकांत साहू, टाउन थाना इंस्पेक्टर भिखारी राम, एसआई संजीत कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नौडीहां गांव में द्वारपूजा के दौरान मारपीट, कई बाराती घायल यह भी पढ़ें- शादी के दौरान भूत-प्रेत के विवाद से दो पक्षों में मारपीट, नौ गिरफ्तार यह भी पढ़ें- शादी समारोह में हर्ष फायरिं...