हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छपरा, अगस्त 6 -- एक देसी कट्टा व कारतूस भी बरामद दिघवारा, निज संवाददाता ।थाना क्षेत्र के अहिमनपट्टी पुल के पास से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार के दम पर लूटपाट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी का विवरण थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें तीन युवकों को देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के अहीमनपट्टी गांव निवासी हजारी राय के पुत्र आर्यन यादव उर्फ अभिषेक,कनकपुर गांव निवासी धनेश्वर राय के पुत्र निरुफ कुमार तथा इश्मैला निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनु कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं एक आरोपी सोनपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी अवधेश राय के पुत्र गोलू कुमार की तलाश जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.