सिमडेगा, जून 7 -- बानो, प्रतिनिधि। उड़ीसा के पनियासाल के समीप हथियार के बल पर दो युवकों से एक बाइक लूटने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार अनुसार गिरदा ओपी क्षेत्र निवासी कुलदीप कोटवार अपने एक साथी के साथ बाईक से उड़ीसा से अपने घर गिरदा लौट रहे थे। इसी दौरान उड़ीसा के पनियासाल के समीप शनिवार की रात 10 बजे दो बाईक पर सवार छह अपराधियों ने उनका रास्ता रोक लिया। अपराधियों ने हथियार दिखाकर दोनों युवकों को डराया-धमकाया और उनकी बाइक छीन ली। बाइक लूटने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। बाद में उन्होंने लूटी गई बाइक को गिरदा थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़ीसा रोड स्थित जमत्ई टोंगरी के समीप लाकर जला दिया। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग देख एक बाइक पर सवार तीन लोग बाइक छोड़ फरार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जली हुई बाइक देखी। जिसके बाद मामले की ...