रांची, जुलाई 18 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की और जमकर उत्पात मचाया। घटना को लेकर पीड़ित इंदु मुंडा ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, रात करीब एक बजे नामकुम थाना क्षेत्र के हहाप निवासी सुंदर मुंडा, मंगल मुंडा और करीब 10 अज्ञात लोग दो बोलेरो से इंदु मुंडा के घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने जबरन दरवाजा खुलवाया, घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और हथियार के बल पर बक्से में रखे 27 हजार रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटने लगे तो सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिला है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा...