खगडि़या, मार्च 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता सशस्त्र नकाबपोश बाइक सवार लूटेरों ने हथियार का भय दिखाकर मंगलवार को दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक से नकद 40 हजार से अधिक रुपये, एक बाइक एवं एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना बेलदौर पीरनगरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क में उदहा (बीड़ी) बासा पुल के निकट की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 बेलदौर बाजार निवासी अशोक कुमार आर्य के पुत्र हिमांशु कुमार पीरनगरा यूनियन बैंक से रुपये निकासी कर अपनी सीएसपी दूकान की लौट रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर पूर्व से घात लगाए तीन सशस्त्र सड़क लूटेरों ने पीड़ित को रोककर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक दो नकाबपोश लूटेरे जिसमें एक के पास कट्टा एवं दूसरे के पास एक नाली बंदूक था। जबकि तीसरा लूटेरा घटनास्थल से कुछ दूरी पर ब...