भागलपुर, अगस्त 13 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के एक चाय दुकान के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कट्टा और 30 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा निवासी धर्मेंद्र कुमार, पिता शालीग्राम मंडल और राकेश उर्फ राजेश मंडल, पिता किशन मंडल के रूप में हुई है। शिवनारायणपुर पुलिस को बुधवार की रात करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि एक चाय दुकान के पास कुछ बदमाश अवैध हथियार के साथ किसी गंभीर अपराध की फिराक में घूम रहे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-2 स्नेह सेतु और शिवनारायणपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।टीम ने सशस्त्र बल के साथ वा...