भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एकचारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को अवैध देसी कट्टा, भारी मात्रा में कारतूस और खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अपराधी की पहचान कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के बाकिया दियारा निवासी चंद्रशेखर मंडल के रूप में हुई है। दरअसल, शुक्रवार को एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एकचारी थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी और अनुमंडल पुल...