हथियार और गांजा के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार
सिमडेगा, मई 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस ने उड़ीसा से झारखंड के रास्ते बिहार और यूपी में गांजा सप्लाई करने वाले चार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने करीब 43 किलो गांजा, तीन पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो वाहन और कई मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सोमवार को एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा के बलांगीर से एक सफेद रंग की डिजायर कार और अन्य वाहन के जरिए भारी मात्रा में गांजा रांची की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि तस्करों के पास अवैध हथियार भी मौजूद हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी रणवीर सिंह और एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में विशेष छापे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.