हथियार और कारतूस निर्धारित नियमों के अनुरूप रखें
उन्नाव, मई 2 -- उन्नाव। कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस ने शस्त्र कारोबारियों पर शिकंजा कसा। शनिवार को सीओ सिटी दीपक यादव के नेतृत्व में कोतवाली सदर क्षेत्र की शस्त्र दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हर छोटी-बड़ी खामी को बारीकी से परखा गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान दुकानों के अभिलेखों, शस्त्रों के रख-रखाव, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर तथा लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी हथियार और कारतूस सुरक्षित ढंग से एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप रखे गए हैं। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शस्त्रों की बिक्री केवल वैध लाइसेंस धारकों को ही की जाए। सभी रिकॉर्ड पूरी तरह अद्यतन रखें जाएं। इसके अलावा शस्त्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.