छपरा, जून 23 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पचड़ौर और रसीदपुर गांव के समीप स्थित तीनमुहानी सड़क पर स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में रसीदपुर निवासी सैयद शाहजीत, अंधवारी निवासी सद्दाम हुसैन और छोटा माधोपुर निवासी हाजी अली शामिल हैं। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर कथित रूप से हथियार की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान सैयद शाहजीत के पास से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने पिस्टल, चार कारतूस और एक बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज क...