काशीपुर, अप्रैल 8 -- दीप पाठक, काशीपुर। हथियारों से लैस चोरों ने एक घर से नकदी और जेवरात चुरा लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिन्नी खेड़ा, लाइन पार निवासी हरि सिंह पुत्र नेतराम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सात अप्रैल की मध्यरात्रि में तीन चोर उनके घर पर लगे गेट से कूदकर अंदर घुस गए। उस वक्त वह और उसकी पत्नी आंगन में और तीनों बच्चे अंदर कमरों में सो रहे थे। बताया कि तीनों चोरों ने कमरे से एक सोने का लॉकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल, चार चांदी की अंगूठियां एवं अलमारी में रखे लगभग पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। बताया कि चोरों के पास कुछ हथियार भी थे। परिवार ने चोरों को जाते हुए देख लिया। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्ष...