बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- लहेरी थाना की पुलिस ने सोहन कुआं में की छापेमारी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना की पुलिस ने एसटीएफ की मदद से बुधवार को हथियार तस्करों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर इस गिरोह के बारे में और अधिक जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों में चार तस्कर झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने बताया कि इस मामले में बिहार थाना क्षेत्र के गौरागढ़ मोहल्ला निवासी परवेज आलम, जमशेदपुर के आजाद नगर निवासी जियार जाई, महबूब, जाहिद हुसैन और सौरभ झा को गिरफ्तार किया गया है। सौरभ मूल रूप से मुंगेर का रहने वाला है और फिलहाल लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुआं में किराये पर रहता है। सौरभ और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.