बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- खुर्जा, संवाददाता। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के कुछ युवकों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल फोटो और वीडियो की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर युवकों के फोटो और वीडियो वायरल हुए। जिसमें एक युवक के दोनों हाथ में तमंचे हैं। जबकि दो युवकों ने हाथ में तलवार पकड़ी हुई है। ऐसे ही एक वीडियो भी है। जोकि प्रशांत शायर नामक युवक की सोशल आईडी से शेयर की गई है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में भय व्याप्त करने के लिए यह वीडियो और फोटो शेयर किए गए हैं। वायरल फोटो और वीडियो पर लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। कोट:- वीडियो और फोटो का संज्ञान लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.