वाराणसी, मई 22 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। पीएसी तिराहा-दुर्गा मंदिर मार्ग से गुरुवार को दो पिस्टल के साथ अंतरराज्यीय असलहा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मैगजीन और सात कारतूस भी मिले। एडीसीपी काशी वैभव बांगर ने रामनगर थाना में यह जानकारी दी। आरोपी का पिता कॉलोनाइजर है। यह भी पढ़ें- शौक पूरे करने के लिए बन गया असलहा तस्कर, पुलिस ने रामनगर से दबोचागिरफ्तारी की जानकारी एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर भीटी टेंगरा मोड़ निवासी नितेश पांडेय है। वह मुंगेर (बिहार) से असलहे लाकर वाराणसी एवं आसपास के जिलों में बेचता था। इसी क्रम में आरोपी पीएसी तिराहे के पास किसी को असलहा बेचने आया था। सूचना पर रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्र अपनी टीम के साथ पहुंचे। बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास बरामद 32 बोर की पिस्टल फैक्ट्री ...