चम्पावत, मार्च 7 -- डीएम मनीष कुमार ने हथियारों की तस्करी पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियों को आपसी समंवय से कार्य करने को कहा। चम्पावत कलक्ट्रेट में शनिवार को शस्त्र अधिनियम की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अवैध शस्त्रों की तस्री, आर्म लाइसेंसों के सत्यापन और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस धारकों के रिकॉर्ड का नियमित सत्यापन और दुकानों के स्टॉक की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिले में शस्त्र से संबंधित कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। तकनीकी मानकों का पालन न करने वाले 23 लाइसेंस धारकों के यूआईएल नंबर निर्गत न होने के कारण उनके लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। डीएम ने एसडीएम और कोतवाल को गन हाउस का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। एसपी रेखा या...