नई दिल्ली, जून 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुरक्षा बलों द्वारा मादक पदाथों और घातक हथियारों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा ग्रिड को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सीमा पर हथियारों को सीज करने के साथ राज्य पुलिस बलों के साथ समन्वय स्थापित करके इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि राज्यों की सीमाओं पर भी पूरी सतर्कता रखी जाए और किसी भी सूरत में तस्करी कर लाए हथियारों को गैंगस्टर समूहों तक न पहुंचनें दें। सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुरक्षा बलों से कहा है कि वे जांच पड़ताल के लिए अत्याधुनिक तरीकों को अपनाएं और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाएं। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, जनवरी से मार्च 2026 के बीच अधिकांश बरामदगी भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर हुई। इस दौरान 203 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए, जो पूरे वर्ष 2025 में बरामद हुए 185...