बुलंदशहर, मार्च 16 -- थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी युवक का सोशल मीडिया पर हथियारों की गोलियों से राघव लिखा फोटो वायरल हुआ। वायरल फोटो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने आरोपी को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें से एक फोटो में हथियार की गोलियों से राघव लिखा हुआ था। वहीं अन्य फोटो में तमंचा और पिस्टल दिख रहे हैं। एक फोटो पर नया स्टाक आने की भी बात लिखी हुई है। साथ ही गांव के लोगों के लिए धमकी भी लिखी है। फोटो के वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। रविवार रात अरनिया थाना पुलिस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को महमूदपुर बंबे की पुलिया के निकट सड़क किनारे एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख आर...