भागलपुर, अप्रैल 28 -- बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार शाम सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कृष्ण भूषण प्रसाद की दिनदहाड़े हत्या का मामला राज्य भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटनाक्रम का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि कृष्ण भूषण अकेले हथियारबंद हमलावरों से भिड़ गए थे। इसी दौरान उनके सिर में गोली लग गई और उनकी जान चली गई। कृष्ण भूषण बिहार नगर सेवा के अधिकारी थे और मधुबनी के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद परिजन गम में हैं, लेकिन उनके साहस की चर्चा हर जगह हो रही है। सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार शाम को सभापति राजकुमार गुड्डू, ईओ कृष्ण भूषण प्रसाद और अन्य लोगों के साथ अपने चैंबर में बैठे हुए थे। इसी दौरान 3 हथियारबंद अपराधी वहां घुस आए और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है...