हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ महाराष्ट्र में की लूट
सोनभद्र, अप्रैल 17 -- सिंगरौली, हिंदुस्तान संवाद। सोनभद्र की सीमा से सटे सिंगरौली जिले के बैढन में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में शुक्रवार की दोपहर हथियारबंद लुटेरों ने लाखों रुपए की। लुटेरों ने इस दौरान फायरिंग भी की। दो बैग में रुपए भरकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस पूरे इलाके की नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।सिंगरौली जिले के विंध्यनगर जाने वाले मार्ग पर स्थित टाइगर इन होटल के पास स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की सूचना से दहशत व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना के दौरान गोली चलने की आवाज सुनने की बात भी कही जा रही है। वही लुटेरों की संख्या पांच बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक रूप से किसी के हताहत होने या लूट की सटीक राशि की पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.