सासाराम, मार्च 20 -- करगहर, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र के चितैनी गांव के बस स्टैंड के समीप गुरुवार शाम नकाबपोश हथियारबंद बाइक सवार तीन अपराधियों ने दंपती से दो लाख रुपए के आभूषण लूट कर फरार हो गए। इस संबंध में पति ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के संबंध में थाना क्षेत्र के लहेरी निवासी राजकुमार साह ने बताया कि अपने ससुराल दहिगना से पत्नी और एक बच्ची को लेकर गांव लौट रहा था। तभी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 319 पर चितैनी बस स्टैंड के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनका रास्ता रोक लिया। जब तक वे कुछ पूछते एक अपराधी हथियार लहराते हुए उनकी कनपटी में सटा दिया। सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठी देने को कहा। अपराधियों ने उनकी पत्नी संगीता देवी के गले से सोने की चेन निकाल लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने धमकी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.