फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने एक दिन की कार्रवाई में अवैध हथियार, नशीले पदार्थ और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने तीन देसी कट्टे, तीन कारतूस और 1473 ग्राम गांजा कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान एक बेल जंपर और दो उद्घोषित अपराधियों समेत कई आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। यह अभियान पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों, नशा तस्करों, वाहन चोरों और लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ चलाया जा रहा है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में 1473 ग्...