नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- राजधानी जयपुर में लाइसेंसी गन हाउस की आड़ में अवैध हथियारों का कारोबार सामने आने से हड़कंप मच गया है। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की सूचना पर पुलिस ने एमआई रोड स्थित 'शिकार गन हाउस' के मालिक मोहम्मद जहीरूद्दीन (64) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध राइफल, 282 कारतूस और टाइगर की खाल बरामद हुई है। इस पूरे मामले ने हथियारों के अवैध नेटवर्क और लाइसेंसी दुकानों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।ATS कार्रवाई से खुला पूरा नेटवर्क दरअसल, इस मामले की शुरुआत 1 अप्रैल को जोधपुर में हुई कार्रवाई से हुई। ATS ने डांगियावास क्षेत्र में एक कार से जैसलमेर निवासी हेड कॉन्स्टेबल अमीन खां और एलडीसी वांगे को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 12 बोर की अवैध बंदूक और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। पूछताछ में सामने आया कि यह हथिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.