दुमका, मई 24 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत अंतर्गत हथियापत्थर विद्यालय प्रांगण में आंगनबाड़ी सेविका चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रंजन यादव ने की। इस अवसर पर अंचलाधिकारी रंजन यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को सेविका की चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। वहीं उपस्थित प्रतिभागियों को सेविका पद हेतु आवेदन जमा देने के लिए कहा। मौके पर सात महिला मालादि हांसदा, संगीता हेंब्रम, निशा हेंब्रम, मीना मुर्मू, सुनिता हांसदा, सुरुजमुनि सोरेन एवं प्रमिला हांसदा ने सेविका पद हेतु अपना अपना आवेदन जमा दिया। सभी आवेदनों को बारीकी से जांच करने के पश्चाद् सुनीता हांसदा का सबसे ज्यादा 27 अंक होने पर सर्वसम्मति से सेविका पद हेतु चयन किया गया। मौके पर म...