सहारनपुर, मई 10 -- बेहट। हथिनीकुंड बैराज से छलांग लगाकर लापता हुए युवक का शव तीन दिन बाद करीब 16 किलोमीटर दूर बेहट स्थित बेलका पावर हाउस के पास पूर्वी यमुना नहर में मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव दयालपुर निवासी दिनेश धीमान पुत्र रमेशचंद लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त था और उसका इलाज हरियाणा के यमुनानगर में चल रहा था। बृहस्पतिवार को दिनेश यमुनानगर से दवा लेकर घर आया था, लेकिन इसके बाद बिना बताए घर से निकल गया। वह हथिनीकुंड बैराज पहुंचा और मोबाइल बंद कर जलाशय में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शव सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे थे। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई, लेकिन दिनेश का कोई पता नहीं चल सका था। शनिवार दो...