फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर, संवाददाता। हथगाम कस्बे में कार निकालने को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और थाने के घेराव के मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। भाजपा नेता मनोज सिंह के बेटे शुभम सिंह तहरीर पर छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।शुभम सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त गौरव साहू के साथ सोमवार शाम करीब छह बजे सेमरहा गांव से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कस्बा हथगाम और पूरे अधारी के एक दर्जन से अधिक युवकों ने रास्ता रोक लिया और लोहे की रॉड व सरियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों को पीटकर मरणासन्न कर दिया और गले से सोने की चेन व करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। मामले में ऐमन, इस्तियाक, शाहरूख, अमन, ओसाम और वसीम समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू...