नई दिल्ली, अगस्त 6 -- गिरिराज सिंह, केंद्रीय वस्त्र मंत्री एक विकसित राष्ट्र का निर्माण सिर्फ तकनीक से निर्धारित नहीं होता, बल्कि अपनी स्थायी खूबियों को प्रगति के वाहक के रूप में बदल सकने की उसकी क्षमता से भी होता है। अब जब हमारा देश 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है, तब हम अत्याधुनिक तकनीक में तो निवेश कर ही रहे हैं, अपनी समृद्ध विरासत में भी नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारी हथकरघा परंपरा उन बड़ी खूबियों में से एक है, जो हमेशा से हमारे साथ रही है। आज जब देश अपना 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मना रहा है, तब इस कुटीर उद्योग को एक ऐसे रणनीतिक क्षेत्र के तौर पर देखने का यह उपयुक्त अवसर है, जो स्थायित्व, प्रामाणिकता और सुदृढ़ आपूर्ति शृंखला को महत्व देने वाली दुनिया के लिए बेहद अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वि...