हथकरघा-वस्त्रोद्योग विभाग अधिकारियों ने बुनकरों को किया जागरूक
मेरठ, जून 30 -- दौराला। नगर पंचायत लावड़ में सोमवार को हथकरघा और वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा जागरुकता शिविर लगा। इसमें विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुनकरों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग अधिकारी नीरज कुमार सिन्धु ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कारोबार को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। बुनकर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सीधे योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हथकरघा बुनकरों के लिए विद्युत दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजना संचालित है, जिसके तहत पात्र बुनकरों को दो किलोवाट तक के घरेलू विद्युत संयोजन पर 3,936 रुपये तक का लाभ दिया जाता है। यह भी पढ़ें- सिंघावली अहीर में बुनकरों के लिए जागरूकता शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.