रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग ने वस्त्र मंत्रालय (भारत सरकार) के वीवर्स सर्विस सेंटर के सहयोग से बुधवार को 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया। उद्देश्य भारतीय हथकरघा विरासत, बुनकरों के अतुलनीय योगदान और स्वदेशी वस्त्र परंपाओं को सम्मानित करना था। कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह में प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर और उप निदेशक प्रियदर्शी दरीपा (डब्ल्यूएससी, रांची) मुख्य अतिथि रहे।

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति डॉ. कुजूर ने हथकरघा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए धागे को एकता और विविधता का प्रतीक कहा। वहीं, प्रियदर्शी दरीपा ने झारखंड की जनजातीय कला, बुनाई, हैंड पेंटिंग और तकनीकी कौशल उन्नयन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने संबलपुरी नृत्य और मेटामॉर्फिक फोर्स प्रस्तुतियों के म...