आजमगढ़, सितम्बर 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत बुनकरों को बिजली बिल में सब्सिडी देने के साथ वर्कशेड बनाने और आधुनिक लूम की खरीद पर भी अनुदान दिया जा रहा है। इससे बुनकरों को पारंपरिक बुनाई के कारोबार को आधुनिक रूप देने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है। हथकरघा विभाग के अनुसार पात्र बुनकरों को बिजली बिल में राहत के लिए प्रतिवर्ष 3,936 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। आजमगढ़ मंडल में 5,600 से अधिक हथकरघा बुनकर योजना के लिए सूचीबद्ध हैं। इनमें 3,232 से अधिक बुनकरों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी भेजी जा चुकी है। शेष लाभार्थियों के सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।

वर्कशेड और आधुनिक लूम पर अनुदान मुख्यमंत्री हथकरघा एवं पावरलूम व...