बरेली, अप्रैल 12 -- बहेड़ी। मिनी बैंक संचालक की मौत हादसे में हुई है या हत्या की गई है। पुलिस इसे सुलझाने में जुटी है।रसूलपुर गांव के सतेंद्र की मौत हादसे में हुई है या उसे मारा गया है पुलिस इस केस की छानबीन के लिए कई लोगों से पूछताछ कर रही है। होटल में झगड़े की जानकारी और रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क दुर्घटना की सूचना आ रही है। मृतक के भाई सतेंद्र पर लोहे की रॉड से हमला का जिक्र किया है। पुलिस रोडवेज और उसके लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। पुलिस मृतक की काल डिटेल और लोकेशन की भी जानकारी खंगाल रही है। उधर कुछ लोग थाने पहुंचे उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मृतक और हमलावरों के दोस्तों और होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है।-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक सतेंद्र के शरीर पर सिर सहित चार जगह चोटों के ...