बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई। इसमें अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित मामलों की समीक्षा तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही एवं उसके अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ हुई। इसे समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिनियम के तहत दर्ज मामलों से संबंधित मासिक प्रतिवेदन की भी समीक्षा की। बैठक में विशेष लोक अभियोजक (एससी-एसटी एक्ट) की ओर से प्रस्तुत मासिक कार्य प्रतिवेदन की भी समीक्षा ...