फतेहपुर, जनवरी 23 -- दोआबा की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। सात दिन में पांच लोगों की हत्याओं से हर कोई दहशत में है। अधिकारियों की बेपरवाही और पुलिस की सुस्ती से अपराधी बेखौंफ है। इन हालातों में आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह गुरुवार को साथी अधिवक्ता के विरोध प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना था। करीब तीन घंटे पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर रहे अधिवक्ता शासन से ऐसे अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे थे। करीब पहुंचने से कतरा रही थी पुलिस हत्या के विरोध में सीनियर अधिवक्ता कचहरी गेट पर धरने पर बैठे, जबकि जूनियर पटेल नगर चौराहा से निकलने वाली पांचों सड़कों को जेसीबी समेत दूसरे सामानों से ट्रैफिक जाम कर दिया। युवा अधिवक्ता का रोष सातवें आसमान पर था। खुलेआम पुलिस प्रशासन के खिलाफ चौराहे में घूम घूम कर नारेबाजी...