भदोही, फरवरी 22 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के धसकरी गांव में दो माह पूर्व वााहन चढ़ाकर कमलाकांत दुबे की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार कर ली। हत्या करने की नियत से साजिश करते हुए वाहन द्वारा धक्का मारकर कमलाकांत दुबे की हत्या कर दी गई थी। हत्या के पूर्व ही मृतक द्वारा ग्राम प्रधान के विरुद्ध जांच को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका था। पुलिस की माने तो दस दिसंबर को रात करीब दस बजे भदोही कोतवाली में सूचना मिली कि ग्राम धसकरी में कमलाकांत दुबे पुत्र स्व. रामआधार दुबे को एक गाड़ी जोरदार टक्कर मार कर चली गई। जिसमें कमलाकांत दुबे की मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि हत्या के नियत से गाड़ी द्वारा जोरदार टक्कर मारी गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.