सीवान, मई 25 -- दरौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तीन गांवों में पुलिस ने रविवार को हत्या सहित तीन अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपितों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर तीन गांवों में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पटेढा गांव में हत्या के मानले में आरोपित सुदीश तुरहा फरार चल रहे थे। जिससे उसके घर की कुर्की जब्ती की गई। वहीं कन्हौली व गड़वार गांव में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे दो आरोपितों के घरों की कुर्की जब्ती की गई। पुलिस टीम ने संबंधित गांवों में पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया तथा आरोपितों के घरों से सामानों की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। यह भी पढ़ें- नगर पुलिस ने हत्यारोपित के घर को किया कुर्क पुलिस के अनुसार एक मामला हत्या से जुड़ा है, जबकि अन्य दो मामले गंभीर आपराधि...