हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 57 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी वैशाली पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण के कांड में 03, हत्या के प्रयास में 07, आर्म्स एक्ट कांड में 01, हत्या के कांड में 01, चोरी के कांड में 01, उत्पाद अधिनियम में 19 एवं अन्य कांड में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 23 वारंट एवं 67 कुर्की का निष्पादन किया गया। जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 02 लाख 100 रुपए जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- 77 अभियुक्त गिरफ्तार, 43 वारंटी समेत शराब माफियाओं पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...