हाजीपुर, नवम्बर 17 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने सोमवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या मामले में 04, आर्म्स एक्ट मामले में 02, हत्या के प्रयास मामले में 02, अपहरण मामले में 02, धोखाधड़ी मामले में 01, चोरी मामले में 01, वारंट मामले में 03, उत्पाद अधिनियम मामले में 14 एवं अन्य मामले में 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ के विरोध छापेमारी कर 151.5 लीटर विदेशी शराब एवं 168 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने 33 कुर्की वारंट को निष्पादन किया। विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने 48 सौ रुपए जुर्माना वस...