हाजीपुर, जनवरी 3 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने बीते शुक्रवार को हत्या, चोरी, वारंट, उत्पाद अधिनियम 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या मामले में 03, चोरी मामले में 02, वारंट मामले में 05 एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ छापेमारी कर 1.6 लीटर विदेशी शराब एवं 05 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं 09 कुर्की जप्ति की। जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 43 हजार 500 रुपए जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक कार एवं दो बाइक बरामद की गई है। ...