हाजीपुर, फरवरी 24 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र से 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में 01, चोरी मामले में 01, हत्या के प्रयास मामले में 02, वारंट मामले में 14, उत्पाद अधिनियम मामले में 07 एवं अन्य मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं 10 लीटर देसी शराब एवं 600.915 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा 60 कुर्की वारंट का निस्पादन किया गया। विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर 52 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से दो कार, एक ई-रिक्शा बरामद किया गया।

हिंदी हिन्द...