हत्या समेत अन्य मामले में 25 गिरफ्तार
हाजीपुर, मई 28 -- जिले के विभिन्न थाने एवं ओपी क्षेत्र में अभियान चलाकर 25 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या का प्रयास कांड में 02, चोरी कांड में 02, आईटी एक्ट कांड में 02, उत्पाद अधिनियम में 08 एवं अन्य कांडों में 02 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 86 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं पुलिस ने 09 वारंट एवं 312 कुर्की का निष्पादन किया। साथ ही अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब एवं 639 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.