छपरा, मार्च 14 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुहाता से पुलिस ने हत्या व लुट के मामले में महीनों से फरार अभियुक्त गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की देर रात उसके घर से की गई। ज्ञात हो कि वर्ष 12 नवंबर को खजुहाता में पूर्व के विवाद में लाठी डंडे व तलवार से हमला कर राजेंद्र राय को बुरी तरह से घायल कर दिया गया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।हमलावरों ने उनके घर में लूटपाट भी की थी।इस संबंध में थाने में 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। गुड्डू की गिरफ्तारी के बाद सात अन्य अभियुक्त अभी भी फरार बताए जाते हैं।जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। रंगदारी मांगने के मामले में बनियापुर में केस दर्ज बनियापुर, एक प्र...