सुपौल, मई 27 -- 6 सालों से दे रहा था पुलिस को चकमा,देवघर से हुआ गिरफ्तार झाझा,निज संवाददाता पुलिस को बीते करीब छह वर्षों से चकमा दे फरार चल रहा मर्डर,पुलिस पर हमला एवं अगलगी आदि कई जघन्य वारदातों का आरोपी अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। झाझा थाना के बेलाटांढ़ के रहने वाले फरार आरोपी मोहन यादव को पुलिस ने एक गुप्त सूचना की बिनाह पर पड़ोसी प्रदेश झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया है। झाझा पुलिस को इसकी तलाश झाझा थाना नवंबर,2019 में 12 तारीख को हुए बेलाटांढ़ के संजय यादव के किशोर पुत्र सुभाष के हत्याकांड (कांड सं.335/19),उसी माह की 22 तारीख को अगलगी आदि (कांड सं.347/19) तथा 22 जुलाई,18 को बमवारी आदि के जरिए एसआई दिनेश कुमार समेत पुलिस बल पर किए गए जानलेवा हमले के आरोप से संबंधित कांड सं. 277/18 के क्रम में थी। मंगलवार को झाझा थाना में आहूत पीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.