हत्या या आत्महत्या? दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से मौत, लाश के पास मिला तमंचा
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसोला इलाके में एक 59 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हाई-प्रोफाइल गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पास से ही एक हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृतक के बड़े बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। इस वजह से पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि मामना हत्या का है या आत्महत्या का? डीसीपी विनीत कुमार के अनुसार, मृतक की पहचान 59 वर्षीय एहतेशाम उद्दीन आजमी के रूप में हुई है। वह पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर थे। घटना जसोला के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बी-114, टावर नंबर सात की है। पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.