वाराणसी, अप्रैल 10 -- रोहनिया (वाराणसी)। पंडितपुर में 29 मार्च को किशोर की हत्या में फरार 25 हजार के दो इनामी आरोपियों को रोहनिया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मोबाइल चोरी में सोनू अली को घर के पास से उठा लिया था। इसके बाद पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि आरोपी घमापुर निवासी रोहित कुमार पटेल और हरदत्तपुर निवासी गोविंद पटेल को जगतपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया। अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...