हत्या में वांछित आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 25 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर पुलिस ने बरजी हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों प्रिन्स यादव और जयकिशन को गिरफ्तार कर लिया। प्रिन्स के कब्जे से देशी तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि 6 जून को बरजी में भोथू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव के साथ अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव, नन्हेलाल यादव एवं अन्य ने मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल भोथू को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना में आरोपी अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव, नन्हे लाल यादव, पंकज पटेल उर्फ देवा एवं अर्पित यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में प्रिंस और जयकिशन ने बताया कि अनीश उनका मित्र है। घटना के दिन उसके कहने पर ही फायर किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.