हापुड़, मई 26 -- सिंभावली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में हत्या के मामले में फैसला न करने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी किशोरियों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में उनकी गवाही चल रही है। लेकिन आरोपी निंतर उन पर फैसले का दवाब बना रहे है। पीड़ित ने बताया कि अब 22 मई की शाम वह उनकी एक किशोरी अपनी बहन के साथ भैंसा-बुग्गी में घर का कूड़ा खेत पर डालने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आराोपी पक्ष ने दोनों बहनों पर अश्लील टिप्पणियां कीं और गंदे इशारे करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ि...